उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी, खराब मौसम रेस्क्यू में खड़ी कर सकता है परेशानी

By रितिका कमठान | Nov 27, 2023

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान का 16 दिन है लेकिन मजदूर अब तक बाहर नहीं आ सके हैं। मजदूर को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर अब कुदरत का कर भी मंडरा सकता है। बचाव अभियान पर बारिश का साया छा गया है।

मौसम विभाग में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के जिस जगह में सुरंग रहती है वहां पहाड़ी पर मिट्टी काफी अधिक है ऐसे में अगर बारिश होती है तो वहां मिट्टी धंस सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों के लिए बारिश एक बड़ी चुनौती बन सकती है। अगर इस दौरान बर्फबारी हो गई तो रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह एक बड़ा झटका लगा सकती है। बर्फबारी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ सकती है। क्योंकि इससे बिजली की समस्या पैदा होगी वहीं ठंड बढ़ने के कारण सुरंग में मजदूरों के लिए भी परेशानी अधिक बढ़ जाएगी।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बीते कई दिनों से सुरंग में जारी बचाव कार्य का निरीक्षण और निगरानी कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में एक अस्थाई कैंप खोला है जहां मुख्यमंत्री दफ्तर के अपने सभी काम निपटा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gwalior Building Collapse: ग्वालियर में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, क्या जर्जर इमारतों पर Action में हुई देरी?

Andhra Pradesh: A Konduru में Deputy CM Pawan Kalyan का बड़ा मिशन, 75000 लोगों को मिलेगा Clean Drinking Water

Himalayan Regions में GLOF, Avalanche का बड़ा खतरा! MHA ने राज्यों को किया अलर्ट

RG Kar Case: अंतिम संस्कार में साजिश के आरोप में TMC नेता Somnath Dey बेंगलुरु से गिरफ्तार