Uttarakhand के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

देहरादून। उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश होने से पूरा प्रदेश जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड और औली में बर्फबारी हुई है। देहरादून जिले के चकराता तथा उत्तरकाशी जिले के चौरंगीखाल और नचिकेता ताल में भी हिमपात हुआ है। देहरादून सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शनिवार रात से ही बारिश जारी है। उंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गयी है। उत्तरकाशी जिले के सीमांत विकासखंड मोरी के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से वहां सेब के बागान मालिकों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि सेब की फसल के लिए हिमपात का होना आवश्यक है। हिमपात से बगीचों में पर्याप्त नमी आती है जिससे सेब, नाशपाती, आडू सहित अन्य नकदी फसलों की पैदावार अच्छी होती है। फरवरी में ही प्रदेश में यह दूसरी बार बर्फवारी हुई है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय