Kerala में Landslide से अब तक 173 लोगों की हुई मौत, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

By रितिका कमठान | Aug 01, 2024

केरल के वाडनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना में आधिकारिक तौर पर 173 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 256 के आस पास हो गई है। सोमवार को वायनाड में कुदरत का कहर बरपा था। भूस्खलन के कारण नदी का बहाव और रुख भी बदल गया है। किनारों पर मौजूद हर चीज पानी में डूब चुकी है। किनारे पर नदी का पूरा इलाका पानी की चपेट में है।

हो रहा ब्रिज का निर्माण 
जिला प्रशासन के अनुसार मृतकों में से 100 की शिनाख्त हो गई है। एक बयान में कहा गया कि तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है और सेना, नौसेना तथा तट रक्षकों के दल अट्टामाला, मुंडक्कई और चूरलमाला में सघन तलाश अभियान चला रहे हैं। प्रत्येक टीम के साथ एक श्वान दल भी तैनात किया जाएगा। वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान तेज करने के प्रयास में मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 190 फुट लंबा ‘बेली ब्रिज’ बनाया जा रहा है। चौबीस टन भार क्षमता वाले इस पुल का निर्माण बृहस्पतिवारशाम तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त