गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 19 की मौत, पुलिस का दावा- केमिकल पिलाए गए

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

जिस राज्य में शराबबंदी है वहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा  बताए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि हम बात बिहार की नहीं बल्कि गुजरात की कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपी की ओर से शराब नहीं बल्कि शराब के नाम पर लोगों को केमिकल के पाउच दिए गए थे। पुलिस शराब को लेकर साफ तौर पर इंकार कर रही है। पुलिस का सीधा-सीधा दावा है कि मारे गए लोगों ने शराब नहीं बल्कि केमिकल पिया था। पुलिस इसे साजिश का नाम दे रही है और दावा कर रही है कि 3 लेयर में इसे रचा गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और अहमदाबाद अपराध शाखा भी जांच में शामिल हो गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती, कुछ की हालत गंभीर

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।(शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है। अब तक के सबर के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इमोस कंपनी मिथाइल का बिजनेस करती थी। इसमें गोदाम मैनेजर जयेश उर्फ राजू की भूमिका काफी संदिग्ध बताई जा रही है। राजू ने ही गोदाम से केमिकल निकाला था। जयेश ने अपने रिश्तेदार संजय को 60000 रुपये में 200 लीटर मिथाइल दिया था। इसके बाद आरोपियों ने इस केमिकल का शराब नहीं बनाकर उन्हें सीधे पाउच में भरकर लोगों को दे दिए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी