बिहार में कोरोना से अबतक 25 लोग की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 4326 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार तक 25 लोग की मौत हुई है वहीं राज्य में कुल 4326 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से जमुई जिले में एक और मरीज की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 25 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक मरने वाले 25 मरीजों में खगडिया में तीन, बेगूसराय, भोजपुर पटना, सीतामढी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो और भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,273 मामले सामने आए हैं। उनमें से पटना में 263, खगडिया में 256, बेगूसराय में 250, रोहतास में 208, मधुबनी में 201, भागलपुर में 195, जहानाबाद में 163, मुंगेर में 158, कटिहार में 156, बांका में 123, बक्सर में 121, गोपालगंज में 116, पूर्वी चंपारण में 113, दरभंगा में 112, नालंदा में 111, पूर्णिया में 105, शेखपुरा में 107, सिवान में 102, नवादा में 97, मधेपुरा में 93, समस्तीपुर में 91, भोजपुर एवं कैमूर में 89—89, गया में 86, सारण में 84, सुपौल में 83, किशनगंज में 77, औरंगाबाद 74, मुजफ्फरपुर में 73, वैशाली में 72, सहरसा में 71, सीतामढी में 64, अररिया एवं लखीसराय में 62—62, अरवल में 47, पश्चिम चंपारण में 45, जमुई में 43 तथा शिवहर में 11 मामले हैं। बिहार में अबतक 84,729 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 2,025 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी