बिहार में कोरोना से अब तक 34 लोगों की मौत, कुल संक्रमित मामले बढकर 5698 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही बुधवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढकर 5698 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 34 हो गयी। बिहार में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें बेगूसराय एवं खगडिया में 03—03, भोजपुर दरभंगा, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत