Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु में जहरीली शराब से अबतक 63 लोगों की मौत, विधानसभा में AIADMK ने उठाया मुद्दा

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2024

तमिलनाडु में जहरीली अवैध शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। अस्पताल में कई पीड़ितों ने जहरीली शराब के कारण दम तोड़ दिया। तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि स्थानीय स्तर पर तैयार अरक ​​पेय में जहरीला मेथनॉल मिलाया गया था, जिससे अवैध शराब पीने के कुछ ही घंटों के भीतर कई लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exit Poll: सवा दो महीने की देशव्यापी Chunav Yatra के दौरान की गयीं Ground Reports पर आधारित सटीक एग्जिट पोल

इस घटना को लेकर संसद में भी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी अन्नाद्रमुक के विधायकों को मंगलवार को सदन में अराजकता पैदा करने के लिए तमिलनाडु विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। स्टालिन ने कहा कि उन्हें चर्चा के लिए वहीं रुकना चाहिए था। वे जानबूझकर अराजकता पैदा करना चाहते थे।' मजबूरन स्पीकर को उन्हें विधानसभा से बाहर निकालना पड़ा। मैंने अध्यक्ष से कल्लाकुरिची पर चर्चा के लिए विपक्ष को उपस्थित रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने मेरा अनुरोध स्वीकार कर लिया लेकिन वे अभी भी व्यवधान पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत ने अन्नाद्रमुक को हिलाकर रख दिया है। इस गुट ने राज्य की सभी 39 संसदीय सीटें जीत लीं। 

प्रमुख खबरें

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश