पांच राज्यों के चुनाव से पहले डराने लगा कोरोना, अब तक इस दौर में देश के ये दिग्गज नेता हुए पॉजिटिव

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2022

देश में कोरोना के मामले खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अब संक्रमण दर बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है जहां आज कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना केसों  की बढ़ती रफ्तार ने तीसरी लहर के संकेत दे दिए हैं, यही वजह है कि आम से लेकर खास तक, अब लगातार कोरोना वायरस या फिर ओमिक्रॉन की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन वहीं एक तरफ देश के पांच राज्यों में इस वक्त चुनावी माहौल है और ताबड़तोड़ रैलियां चल रही हैं। ऐसे में नेताओं का रैलियों और चुनावी कैंपेन में हिस्सा लेना लगातार जारी है। अब तक इस दौर में कौन-कौन नेता कोरोना के शिकार हुआ हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं।  

अरविंद केजरीवाल- मुख्यमंत्री, दिल्ली

मनोज तिवारी- सांसद, बीजेपी

अरविंद सावंत- सांसद, शिवसेना

एकनाथ शिंदे, पीडब्ल्यूडी मंत्री, महाराष्ट्र 

महेन्द्र नाथ पांडे, केंद्रीय मंत्री 

टीएस सिंहदेव-  स्वास्थ्य मंत्री,  छत्तीसगढ़ 

डिंपल यादव- समाजवादी पार्टी 

बाबुल सुप्रियो- टीएमसी नेता 

दो दिन पहले, महाराष्ट्र में दस से अधिक मंत्री और कम से कम 20 विधायक कोरोना पॉजीटिव पाए गए। 

कुछ इस तरह बढ़े दिल्ली में कोरोना के मामले

29 दिसंबर को 923 केस

30 दिसंबर को 1313 केस

31 दिसंबर को 1796 केस

1 जनवरी को 2796 केस

2 जनवरी को 3194 केस

3 जनवरी को 4099 केस

4 जनवरी को 5481 केस

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा