लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी, पॉलिटिकल नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने लोकसभा में सोशल मीडिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मुझे सर्वोपरि महत्व के मुद्दे को उठाने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ने गिरिराज सिंह को टोका, कहा- एक ही मंत्री पूरक प्रश्नों का दें उत्तर

उन्होंने कहा कि युवा और बूढ़े दिमाग नफरत से भर रहे हैं और फेसबुक जेसी कंपनियां इस बात से अवगत हैं और इससे मुनाफा भी कमा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि मैं सरकार से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया दिग्गजों के व्यवस्थित प्रभाव और हस्तक्षेप को समाप्त करने का आग्रह करती हूं। यह पार्टियों और राजनीति से परे है। सत्ता में कोई भी हो, हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी