सोशल मीडिया टीम भाजपा की फैलाई गलत सूचनाओं का दृढ़ता से मुकाबला करे: आप नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया टीम के स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे “भाजपा द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं” का दृढ़ता और सटीकता के साथ मुकाबला करें।

बैठक के दौरान ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जैस्मीन शाह, मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।सिंह ने गलत सूचनाओं से निपटने और सच्चाई को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अन्ना आंदोलन और आप के साथ एक शक्तिशाली आंदोलन खड़ा किया और इसे बनाए रखने के लिए हमें रणनीति और संकल्प दोनों के साथ भाजपा के अभियानों का मुकाबला करना जारी रखना चाहिए। आतिशी ने कहा कि व्यापक गलत सूचना के युग में, सोशल मीडिया स्वयंसेवक सटीक जानकारी प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम