प्रदेश में पीएफएमएस प्रणाली से होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 20, 2022

 शिमला   प्रदेश का सामाजिक न्याय एवं अकधकारिता विभाग इस महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबन्धन सेवा (पीएफएमएस) प्रणाली के माध्यम से करने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर का शुभारम्भ किया

उन्होनें कहा कि राज्य के लगभग 6.35 लाख लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। यह पेंशन त्रैमासिक आधार पर सीधे लाभार्थियों को डाकघर एवं बैंक बचत खातों में डाली जाती है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा प्रदान की जाएगी मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीएफएमएस प्रणाली में लाभार्थियों के बचत खातों का आवश्यक एकीकरण करने में थोड़ा समय लगेगा। इसके कारण इस त्रैमास में पेंशन वितरण में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। लेकिन भविष्य में सभी लाभार्थियों को त्रैमास शुरू होने के 15 तारीख को उनके बचत खातें में पेंशन का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की