गिग कर्मियों, ऑनलाइन मंच से जुड़े कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की नीति विचाराधीनः Mandaviya

By Prabhasakshi News Desk | Oct 18, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कार्य-आधारित भुगतान पर काम करने वाले ‘गिग’ कामगारों को पेंशन और स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की नीति प्रक्रियाधीन है। मांडविया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नीति आयोग ने देश में गिग गतिविधियों और ऑनलाइन मंचों से जुड़े 65 लाख कामगार होने का अनुमान लगाया है। लेकिन इस खंड में हो रही तीव्र वृद्धि को देखते हुए यह संख्या दो करोड़ से अधिक हो जाने की संभावना है।

इससे पहले मांडविया ने गिग और ऑनलाइन मंचों से जुड़े कामगारों के विभिन्न संगठनों एवं समूहों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल मंत्रालय नई नीति के जरिये इन कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं या बीमा मुहैया कराने पर काम कर रहा है। मांडविया ने यह भी आश्वासन दिया कि नई नीति पूरे देश में कानूनी रूप से बाध्यकारी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभ देने के लिए विशिष्ट पहचान संख्या बनाने जैसे कई सुझाव आए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सभी सुझावों पर विचार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

China-Iran के सैटेलाइट गठजोड़ का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!

Ustaad Bhagat Singh की OTT पर धमाकेदार एंट्री: Netflix पर इन भाषाओं में हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो, TCS Nashik Case में पीड़ित ने बता दी पूरी कहानी, रूह कंपा देने वाली आपबीती

Explained | Special Session of Parliament | परिसीमन और महिला आरक्षण पर आर-पार, जानें क्यों छिड़ा है सियासी संग्राम