By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 11, 2026
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
मेष राशि
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ पाने के लिए आपको पहले की अपेक्षा प्रयास करने होंगे। ध्यान रहे कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
वृषभ राशि
ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। इस दौरान अपनी सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी-सी अनदेखी भी परेशानी का कारण बन जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहण का समय कुछ चुनौतियां लेकर आता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर सकते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतर रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए इस अवधि में काफी सतर्क रहने की जरुरत है। ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर पड़ने के कारण कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। विवादों से दूरी बनाकर चलें, तो ही आपके लिए बेहतर है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। वर्कप्लेस में दबाव बढ़ सकता है, कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए संयम की जरुरत ज्यादा है। लेकिन वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बनेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानी बरतनी है। घरेलू मामलों पर सोच-समझ के निर्णय लेना होगा। इसके अलावा, कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-सझकर कदम उठाएं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव मिला-जुला रह सकता है। किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। रिश्तों और कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में संतुलन बनाए रखना जरुरी है। किसी के साथ बहस या मतभेद को बढ़ाने से बचें।
वृश्चिक राशि
इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। लंबी यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी जरुर बरतें। काम पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। निवेश या धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ग्रहण कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। करियर में बदलाव या किसी महत्वपूर्ण निणर्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। लेकिन परीक्षाओं से संबंधित प्रयासों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में अपने काम पर विशेष ध्यान काफी जरुरी है। आपके कंधे पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मेहनत के बाद ही अपेक्षित परिणाम देखने को मिलेंगे। जब आप वरिष्ठ लोगों से बात करें, संयम जरुर रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ हो सकता है। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में मुधरता मिलेगी और आकर्षण रहने वाला है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अनावश्यक चिंता करने से बचना है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर कर लें। वहीं, आप जो भी कार्य साझेदारी से करते हैं, तो आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। नए लोगों से मिलेंगे और जीवन में सकारात्मकता आएगी।