37 साल बाद सूर्य ग्रहण 2026 पर बन रहा महासंयोग, कुंभ राशि में 5 ग्रहों का जमघट, जानें कब लगेगा ग्रहण और उसका समय

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 13, 2026

साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना मानी जाती है, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक देता है। ज्योतिष के मुताबिक, यह घटना सिर्फ अमावस्या के दिन होती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में बहुत ही खास होगा। दरअसल, इस बार सूर्यग्रहण जब सूर्य ग्रहण लगेगा तो सूर्य के साथ चार और ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

सूर्यग्रहण से संबंधित 5 बड़ी बातें

- 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इस समय सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर जाएंगे।

- सूर्यग्रहण के समय सूर्य के साथ कुंभ राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा मौजूद रहेगा। इस तरह का योग पहले 7 मार्च वर्ष 1989 में बना था। उस समय कुंभ राशि में एक साथ ये सारे ग्रह मौजूद थे।

- इसके अलावा, राहु और सूर्य एक साथ कुंभ राशि में बैठकर ग्रहण योग भी बनाएंगे। जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है।

- सूर्यग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार, दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लग जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि, सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले यानी मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाएगा।

- सूर्यग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट की रहेगी। आपको बता दें कि, यह सूर्य ग्रबण कंकण सूर्यग्रहण होगा। 

कहां-कहां दिखेंगा सूर्यग्रहण?

आपको बता दें कि, भारत समेत यह सूर्यग्रहण साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक,जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामिबीया, और अमेरिका के दक्षिण देशों में दिखाई देगा।

साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण कब है?

आपको बता दें कि, साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त महीने में लगेगा। 12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

ISRO के दिग्गजों ने संभाली कमान, Surat में बन रहा देश का पहला Private Liquid Rocket

गिरते Rupee को बचाने के लिए RBI का बड़ा एक्शन, Banks की Forex Position पर लगाई सख्त लिमिट

देश में रसोई गैस की किल्लत, Indian Oil ने Iran से खरीदा LPG का बड़ा कंसाइनमेंट

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल