प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पसरा मातम, पुलवामा में शहीद हुए वाराणसी के रमेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

वाराणसी। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए 42 जवानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एक जवान भी शामिल है। चौबेपुर के तोफापुर निवासी 26 वर्षीय रमेश यादव गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। रमेश यादव 61 बटालियन सीआरपीएफ़ में तैनात थे। रमेश के बड़े भाई कर्नाटक में दूध का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनके पिता गाँव पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। 

रमेश की पाँच साल पहले ही शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। बेटे के एक पैर में कुछ परेशानी है जिस पर रमेश ने अगली छुट्टी में आने पर इलाज कराने का वादा किया था। रमेश पिछले मंगलवार को ही छुट्टी से वापस गए थे। रमेश के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिजन अपना सुध बुध खो बैठे। परिजनों ने बताया कि छुट्टी से वापस जाते समय रमेश ने अपने पत्नी रेणु से कहा था कि तुम परिवार की देखभाल करो मैं देश की हिफाजत करूंगा।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand