Somalia तट पर कैमरून ध्वज वाले जहाज M/V LUTUF का हुआ अपहरण, 6 भारतीय सवार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के पुंटलैंड तट के नजदीक समुद्री लुटेरों ने कैमरून ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया जिस पर छह भारतीय भी सवार थे। सोमालिया के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एम/वी एलयूटीयूएफ जहाज पर तुर्किये के हथियार लदे थे और समुद्री लुटेरे इस जहाज का अपहरण कर नुगाल तट की ओर ले गए हैं।

तुर्किये की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि आठ समुद्री लुटेरे उस समूह के सदस्य थे जिसने 26 अप्रैल को एम/वी स्वार्ड नामक जहाज का अपहरण किया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले जहाज अपहृत जहाज के पास पहुंचे, जबकि तुर्किये के हेलीकॉप्टर और ड्रोन उस इलाके पर नजर रखे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो लोगों को लेकर एक छोटी नाव उस जहाज के पास पहुंची और मादक पदार्थ ‘खत’ पहुंचाया जिसे आमतौर पर सोमालिया में लोग नशे के लिए चबाते हैं। अधिकारी ने बताया कि नाव के लौटने के बाद हवाई हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों और हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

अधिकारी ने बताया कि जहाज और चालक दल की मौजूदा स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

प्रमुख खबरें

Balochistan में नहीं थम रहीं Enforced Disappearances, 4 और लोग लापता हुए

यह हत्या नहीं, आत्महत्या थी... Shiva Sharma मौत मामले में इन्फ्लुएंसर Shraddha Dubey ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को किया सिरे से खारिज

Series बराबर करने के इरादे से South Africa का मास्टरस्ट्रोक, Team Squad में बड़ा बदलाव

Rajkot में रिफाइनरी कर्मी की हत्या कर 1.53 करोड़ की लूट, नौ आरोपी गिरफ्तार