कोविड-19: महाराष्ट्र में पांच नए मामले, लोगों ने सादगी से मनाया 'गुड़ी पड़वा'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार रात से अब तक कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित कुल लोगों की संख्या 112 पर पहुंच गई। यह देश में अब तक किसी राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नए मामले सांगली जिले से आए हैं जहां इस्लामपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह जांच कर रहे हैं कि क्या ये पांचों लोग हाल फिलहाल में भारत में या उससे बाहर कहीं गए थे।’’ राज्य में मंगलवार को दस और मामले पता चले थे और सोमवार रात को आठ मामलों की पुष्टि हुई थी। इस बीच, महाराष्ट्र में नव वर्ष की शुरुआत के तौर पर मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा पर्व का जश्न सादे तरीके से मनाया गया। लोग कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के कारण घरों में ही रहे। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने निजी एजेंसियों से की अपील, कहा- सुरक्षाकर्मियों की छंटनी या वेतन कटौती न करें 

प्रधानमंत्री ने उत्सव के लिए महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं देने के वास्ते मराठी में ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग गुड़ी पड़वा मना रहे हैं। मैं उनकी सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर करे, इस साल उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो।’’ गुड़ी पड़वा चैत्र के महीने का पहला दिन होता है और इसे हिंदू कलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है। पुलिस ने लोगों को बाजार में भीड़ लगाने से रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए। लॉकडाउन के बावजूद कई लोग चेहरे पर मास्क पहनकर सुबह की सैर के लिए जाते देखे गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने लोगों से राज्य तथा देश में अभूतपूर्व हालात के मद्देनजर घरों में रहते हुए नव वर्ष का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों की सफलता लोगों के पूर्ण सहयोग पर निर्भर करती है।

इसे भी देखें : 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Washington Post में बड़ा बवाल, CEO Will Lewis का इस्तीफा, सैकड़ों Layoffs के बाद संकट गहराया

Super Bowl vs. Olympics: इटली में अमेरिकी खिलाड़ियों के सामने नींद और जुनून की जंग

ENG vs NEP T20 World Cup । इंग्लैंड की नेपाल पर रोमांचक जीत, आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

Street Food वाला मजा अब घर पर, इस आसान Recipe से बनाएं चटपटा Veg Momo Paratha