‘विश्व पृथ्वी दिवस' पर ‘पृथ्वी’ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

By राजेश कश्यप | Apr 22, 2020

1. प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है।

3. ‘पृथ्वी दिवस’ शब्द जुलियन कोनिंग 1969 ने दिया था।

4. 22 अप्रैल को जुलियन कोनिंग का जन्मदिन होता था। उसके अनुसार ‘बर्थ डे’ से मिलता जुलता है ‘अर्थ डे’ है। इसीलिए, उन्होंने 22 अप्रैल को ‘अर्थ डे’ मनाने का सुझाव दिया था।

इसे भी पढ़ें: हमारी सुविधावादी जीवनशैली के कारण पृथ्वी विनाश की दिशा में आगे बढ़ रही है

5. 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।

6. वर्ष 1969 में सांता बारबरा, कैलिफोर्निया में तेल रिसाव की भारी बर्बादी देखकर गेलार्ड नेल्सन इतने आहत हुए कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसकी शुरुआत करने का निर्णय लिया।

7. पृथ्वी दिवस वर्ष 1990 से इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

8. पृथ्वी के 40 प्रतिशत हिस्से पर सिर्फ छह देश हैं।

9. पृथ्वी पर सोना इतनी मात्रा में है कि यह डेढ़ फीट की गहराई तक इसे ढ़क सकता है।

10. पृथ्वी को 97 प्रतिशत पानी खारा है और मात्र 3 प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है।

11. पृथ्वी पर 99 फीसदी प्राणी महासागरों में से हैं।

12. पृथ्वी की आकृति अंडाकार है। घुमाव के कारण, पृथ्वी भौगोलिक अक्ष में चिपटा हुआ और भूमध्य रेखा के आसपास उभार लिया हुआ प्रतीत होता है।

13. भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का व्यास, अक्ष-से-अक्ष के व्यास से 43 किलोमीटर (27 मील) ज्यादा बड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर लॉकडाउन जरूरी

14. पृथ्वी का औसत व्यास 12,742 किलोमीटर (7, 918 मील) है। 

15. पृथ्वी की रचना में निम्नलिखित तत्वों का योगदान है। 

16. 34.6 प्रतिशत आयरन, 29.5 प्रतिशत आक्सीजन, 15.2 प्रतिशत सिलिकन, 12.7 प्रतिशत मैग्नेशियम, 2.4 प्रतिशत निकेल,  1.9 प्रतिशत सल्फर, 0.05 प्रतिशत टाइटेनियम, शेष अन्य।

17. पृथ्वी के वातावरण मे 77 प्रतिशत नायट्रोजन, 21 प्रतिशत आक्सीजन, और कुछ मात्रा मे आर्गन, कार्बन डाय आक्साईड और जल वाष्प है।

18. पृथ्वी के वायुमंडल की कोई निश्चित सीमा नहीं है, यह आकाश की ओर धीरे-धीरे पतला होता जाता है और बाह्य अंतरिक्ष में लुप्त हो जाता है।

19. सूर्य के सापेक्ष पृथ्वी की परिक्रमण अवधि (सौर दिन) 86,400 सेकेंड (86,400.0025 एसआई सेकंड) का होता है।

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी दिवस मनाने भर से काम नहीं चलेगा, बहुत कुछ करना भी होगा

20. पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा है। 

21. पृथ्वी के 11 प्रतिशत हिस्से का उपयोग भोजन उत्पादन करने में होता है।

22. पृथ्वी अपनी धुरी पर 1600 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से घूम रही है और सूर्य के इर्द-गिर्द 29 किलोमीटर प्रति सेकिण्ड की रफ्तार से चक्कर लगा रही है।

23. पृथ्वी पर हर स्थान पर गुरूत्वाकर्षण एक जैसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Earth Day 2020 आदिवासी हजारों सालों से मना रहे हैं पृथ्वी दिवस

24. समुद्र के जरिये पृथ्वी का चक्कर लगाने में पुर्तगाल के नाविक फर्डिलेंड मैगलन ने वर्ष 1519 से 1521 के बीच अपनी अपने दल के साथ कामयाबी हासिल की थी। 

25. सौरमण्डल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां तीनों अवस्थाएं ठोस, तरल और गैस मौजूद है।

- राजेश कश्यप

प्रमुख खबरें

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

देश व समाज हित में डीजल व पेट्रोल की बचत के साथ-साथ स्थाई सादगी समय की मांग!

Top 10 Breaking News 25 May 2026 | Assam Assembly Uniform Civil Code Bill | Twisha Sharma Death Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें