‘कुछ लोग अपनी मानसिकता के अनुसार ही…’, संजय राउत के आरोपों पर अन्ना हजारे का पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 12, 2025

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर 2014 के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों के तहत अनियमितताओं के खिलाफ आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को राउत की यह टिप्पणी हजारे के उस दावे के बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल के पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण आम आदमी पार्टी (आप) हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई।

इसे भी पढ़ें: 'यह सब 8 फरवरी के बाद की तैयारी है', राहुल गांधी के आरोपों पर देवेन्द्र फडणवीस का पलटवार

आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए हजारे ने कहा, 'एक विशेष रंग का चश्मा पहनने वाला व्यक्ति दुनिया को उसी के अनुसार देखता है।' हाल के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को हार का सामना करने के बाद, हजारे ने दावा किया कि केजरीवाल ने "केवल शराब पर ध्यान केंद्रित किया" और लोगों की सेवा करना भूल गए। हजारे मे कहा कि शराब नीति के मुद्दे के साथ पैसा आया और वे उसमें डूब गए। आम आदमी पार्टी की छवि खराब हुई। लोगों ने देखा कि वह(अरविंद केजरीवाल) पहले स्वच्छ चरित्र की बात करते हैं और फिर शराब नीति की।’’ हजारे ने कहा कि आम आदमी पार्टी इसलिए हारी क्योंकि वह लोगों की निस्वार्थ सेवा करने की जरूरत को समझने में विफल रही और उसने गलत रास्ता अपना लिया।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है