By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी कर रहे हैं और कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ऐसी का कड़ा विरोध करती है।
कणकवली विधायक इससे पहले विवादों में रहे थे जब उन्होंने नासिक के आध्यात्मिक नेता रामगिरी महाराज द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ समुदाय के विरोध प्रदर्शन को लेकर मुसलमानों को धमकी दी थी।
यहां चाकण में एक सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, ‘‘आज, एक राजनीतिक दल के कुछ लोग एक खास समुदाय तथा धर्म को निशाना बनाकर अपमानजनक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम ऐसी का समर्थन नहीं करते और इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस तरह की आपत्तिजनक समाज में दरार पैदा करती है।’’
उन्होंने उपस्थित लोगों से मतदान करते समय ‘‘भावनात्मक’’ न होने का अनुरोध किया और उनका समर्थन मांगा। पवार ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से लोगों की सेवा किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक सर्वश्रेष्ठ भाषण के लिए या सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार नहीं मिला है।