कुछ लोगों को द्रविड़म से दिक्कत है : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि ‘‘कुछ लोगों को द्रविड़म शब्द से दिक्कत है’’ क्योंकि द्रविड़वाद एक ऐसी ताकत है जो उत्पीड़न और अन्याय का विरोध करती है।

राज्य के वन मंत्री के. पोनमुडी द्वारा लिखित एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक शासन ने जाति, रीति-रिवाजों और परंपरा के नाम पर समय के साथ बनाई गई सभी बाधाओं को तोड़ने के लिए कानून बनाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी कार्यशैली ऐसी बाधाओं को खत्म कर रही है।’’ स्टालिन ने पूछा, ‘‘एक व्यक्ति हैं, आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। वह पेरियार (तर्कवादी नेता) का नाम नहीं लेते... अगर यह हिंदी महीना है तो वह तमिल थाई वल्थु गाते समय द्रविड़म शब्द को छोड़ देते हैं।

प्रमुख खबरें

Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही

Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी

NEET विवाद पर जंतर-मंतर से बड़ा ऐलान: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा गैर-समझौतावादी शर्त, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

NEET विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे