हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक दल, सख्त कार्रवाई होगी: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में हुई हिंसक घटनाओं के पीछे कुछ राजनीतिक दलों का हाथ है। उन्होंने राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के संदर्भ में भाजपा के दो नेताओं पर कार्रवाई और इस मामले में शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि पार्टी द्वारा किए गए ‘पाप’ का खामियाज़ा आम लोगों को क्यों भुगतना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग का दौरा किया

जिले में हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। 15 जून तक उलुबेरिया, डोमजूर और पंचला जैसे कई क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क मार्ग और रेलवे मार्ग को अवरुद्ध करने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिंसा के कारण कई स्थानीय और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार