Delhi : कुछ मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम गायब होने की शिकायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कुछ मतदाताओं के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान का उत्साह कुछ ही देर के लिए रहा क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची से गायब थे, जबकि उन्होंने दस्तावेज सही होने का दावा किया। राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी यूनुस सलीम और अजीम खान राष्ट्रपति सम्पदा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग करने गए, लेकिन उन्हें पता चला कि उनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं। अजीम खान की पत्नी शकीला खान ने कहा, मेरे पति का नाम सूची से गायब है। मैंने अपना वोट डाल दिया है और मेरे बच्चों ने भी वोट डाल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Rajkot Game Zone Fire । शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए के नमूने एकत्र, एसआईटी ने बैठक के साथ शुरू की जांच

अहमद के साथ उनकी एक महिला रिश्तेदार भी मतदान केंद्र पर गई थीं, जो अपना नाम सूची में होने के चलते वोट डाल सकीं। अहमद ने कहा, मैं अपना आधार कार्ड साथ लेकर आया हूं। यहां के मतदान एजेंट कह रहे हैं कि मैं वोट नहीं दे सकता, क्योंकि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है। दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को सात चरणों में होने वाले चुनाव के छठे चरण में मतदान हुआ। अधिकारियों के अनुसार, कुल 1.52 करोड़ मतदाता - 82 लाख पुरुष, 69 लाख महिलाएं और 1,228 थर्ड जेंडर मतदाता - निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित 13,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा