क्या फिर से कुछ होने वाला है? नागरिक सुरक्षा को लेकर इन चार राज्यों में किया जाएगा मॉक ड्रिल

By अंकित सिंह | May 28, 2025

पाकिस्तान की सीमा से लगे चार राज्यों में गुरुवार शाम को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आयोजित की जाएगी। यह भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 6 और 7 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के कुछ सप्ताह बाद हुआ है। इस हमले में 22 अप्रैल को 26 पर्यटक मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: आतंकी के जनाजे में सेना के अफसर, अब इससे ज्यादा क्या सबूत दें...ममता बनर्जी के भतीजे ने सिंगापुर में पाकिस्तान की इज्जत उतार कर रख दी

वहीं, भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य बैजयंत जय पांडा ने कहा कि वह यह संदेश लेकर आए हैं कि आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ है जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पांडा उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं जिन्हें भारत ने 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का दायित्व सौंपा है, ताकि वे पाकिस्तान की मंशा और आतंकवाद के प्रति भारत के रुख के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत करा सकें। मंगलवार को रियाद पहुंचने से पहले प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन और कुवैत की यात्रा की। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे