तलाक की खबरों पर Somi Khan और Adil Durrani ने तोड़ी चुप्पी, वायरल पोस्ट का पूरा सच बताया

By एकता | Nov 19, 2026

'बिग बॉस' फेम सोमी खान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि सोमी खान और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द ही तलाक लेने की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थीं। अब इन सभी अटकलों पर सोमी खान और आदिल दुर्रानी ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। जूम के साथ एक खास बातचीत में दोनों ने अपने रिश्ते का पूरा सच दुनिया के सामने रखा है।

सोमी खान ने बताई क्रिप्टिक पोस्ट की सच्चाई

आदिल दुर्रानी और सोमी खान ने जूम से खास बातचीत करते हुए अपने रिश्ते में चल रही अनबन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। सबसे पहले सोमी ने साफ किया कि उन दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है और उनका वह पोस्ट आदिल के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने वह किसी और शख्स के लिए लिखा था।

सोमी ने कहा, "वह पोस्ट जब मैंने किया था, तब मेरे दिमाग में दूर-दूर तक आदिल का नाम नहीं था। वह मैंने किसी और के लिए लिखा था। मेरा कुछ पर्सनल इश्यू हुआ था, उसके बारे में लिखा था। मैं उससे सीधे बात नहीं करना चाहती थी। मैं जानती हूं कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उस पर लोगों ने इतने चौंकाने वाले रिएक्शन दिए और न्यूज आर्टिकल पढ़कर मैं हैरान रह गई। वह पोस्ट किसी और के लिए था।"

इसे भी पढ़ें: Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? एक्ट्रेस की मां के वायरल ऑडियो क्लिप ने खोली धोखे की पूरी पोल

ट्रोलर्स को दिया जवाब, आदिल ने भी बताई पोस्ट की वजह

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोमी ने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे और आदिल के बीच ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक है और हम दोनों खुश हैं। बस एक गलतफहमी हो गई है।" सोमी ने बताया कि पोस्ट में किसी का नाम न होने की वजह से हर कोई घबरा गया था और उनके पास परिवार व दोस्तों के लगातार फोन आने लगे थे। आखिर में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोमी ने कहा कि जो लोग इस बात को लेकर ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं, वे शांत हो जाएं क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

वहीं, आदिल दुर्रानी ने भी बातचीत में पुष्टि की कि उन दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं और वे खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही आदिल ने यह भी जानकारी दी कि वह पोस्ट एक ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा था।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi का GTA पर बयान, आजम को सुप्रीम राहत और Trump-Xi वार्ता समेत प्रमुख घटनाक्रम

कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट

Aloo Kachori Recipe: गेहूं के आटे से घर पर बनाएं खस्ता Aloo Kachori, बेहद आसान है यह Recipe

2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन