By एकता | May 14, 2023
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दहाड़' में दबंग पुलिस अफसर का किरदार निभाती नजर आ रही है। दहाड़ में अभिनय कर के सोनाक्षी ने खुद को एक अभिनेता के रूप में साबित कर दिया है। उनकी दमदार एक्टिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और लोग जमकर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।
अब सालों बाद आखिरकार अभिनेत्री ने इस सीन पर हुए विवाद पर बात की। सोनाक्षी ने कहा, 'आज, जहां मैं खड़ी हूं, मैं कभी भी ऐसा कुछ नहीं करूंगी। मैं उस समय इतनी छोटी थी कि मैं इस दिशा में नहीं सोच रही थी। मेरे लिए यह सच था कि मैं प्रभुदेवा के साथ एक फिल्म कर रही हूं, मैं अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म कर रही हूं, ऐसा कुछ करने के लिए कौन मना करेगा? इसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे थे। मैं क्यों मना करुँगी? उस समय मेरी सोच बहुत अलग थी। आज अगर मैं उस तरह की कोई स्क्रिप्ट पढ़ती हूँ तो मैं ऐसा नहीं करुँगी। वक्त के साथ चीजें बदलती हैं, मैं भी बदल गई हूं।'