इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है, शादी की अफवाहों पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी

By एकता | Jun 12, 2024

बॉलीवुड गलियारों में अफवाह है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस महीने के अंत में अपने बॉयफ्रेंड-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है। हालाँकि, अभिनेत्री और उनके परिवार की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन अफवाहों का दौर जारी है। अब खुद सोनाक्षी ने आगे आकर इन अफवाहों पर बातचीत की है। अभिनेत्री ने साफ कहा है कि उनकी शादी की खबरों से किसी का कोई लेना देना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री के भाई लव सिन्हा ने भी इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सोनाक्षी के पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही इन ख़बरों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भी उतना ही जानता हूँ जितना मीडिया ने मुझे बताया है। अगर और जब वह मुझे विश्वास में लेगी, तो मैं और मेरी पत्नी जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे। हम हमेशा उनकी खुशी की कामना करते हैं। हम उनके फैसले पर पूरा भरोसा करते हैं। वह कभी भी संविधान से बाहर या अवैध निर्णय नहीं लेगी। एक वयस्क के रूप में, उसे अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।'

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा