सोनाली फोगाट ने रैली में भारत माता के नारे नहीं लगाने वालों से पूछा, क्या वे पाकिस्तानी हैं?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और ‘टिक-टॉक’ सनसनी सोनाली फोगाट ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगाने वाले लोगों से पूछा कि ‘क्या वे पाकिस्तानी हैं’? हिसार जिले के आदमपुर स्थित बालसमंद गांव में आयोजित रैली में फोगाट ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने जब नारे लगाने को कहा तब भीड़ में कुछ लोगों के शांत रहने पर उनसे पूछा, ‘‘पाकिस्तान से आये हो क्या? पाकिस्तानी हो क्या?अगर हिन्दुस्तान से आए हो तो भारत माता की जय बोलो।’’  

इसे भी पढ़ें: ट‍िकटॉक स्टार बनी भाजपा उम्मीदवार, सोनाली फोगाट को आदमपुर से टिकट

बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए फोगाट ने कहा कि उन्होंने भीड़ में बैठे लोगों को पाकिस्तानी नहीं कहा। उन्होंने आदमपुर में मीडिया से कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो।’’  उन्होंने दावा किया कि बाद में कई युवा उनके पास आए और भारत माता की जय नहीं बोलने पर माफी मांगी। 

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया