मौत से पहले जबरदस्ती सोनाली फोगाट को दिया गया ड्रग्स, गोवा पुलिस ने वीडियो के आधार पर किया दावा

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2022

सोनाली फोगाट मर्डर मिस्ट्री ने एक और मोड़ ले लिया है। गोवा पुलिस के ताजा बयान ने पूरे केस को एक नया एंगल दे दिया है। पुलिस ने कहा कि बीजेपी नेता को ड्रग दिया गया था। पुलिस का बयान सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आया हैं। ऑटोप्सी रिपोर्ट से पहले यह पता चला था कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि हत्या है क्योंकि सोनाली के शरीर पर नूकीली चीज से घाव किए गये निशान मिले हैं। अब यह पता चला है कि हत्या से पहले सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था। गोवा पुलिस ने यह दावा एक वीडियो के आधार पर किया हैं। पुलिस को जांच के दौरान एक वीडियो मिला हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाली फोगाट को कुछ पिलाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने शेयर की अपनी पहली प्रेगनेंसी की तस्वीर, पत्नी की हालत देखकर शाहिद कपूर का खुला रह गया मुंह

गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों को उनकी हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया, जब पोस्टमार्टम से पता चला कि उनके शरीर पर "कई कुंद बल चोटें" थीं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार गोवा पुलिस के अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि सोनाली फोगट के शरीर पर कोई धारदार चोट नहीं थी। फोगाट की मौत के मामले में जो दो सहयोगी आरोपी हैं, वे सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को अहमदाबाद में रिवरफ्रंट फुटओवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

दोनों आरोपियों का नाम फोगट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दर्ज किया है। सगवान और वसी 22 अगस्त को फोगट के साथ गोवा पहुंचे थे। टिकटोक पर पहली बार प्रसिद्धि पाने वाले फोगट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। गुरुवार सुबह उसके शरीर का पोस्टमार्टम किया गया और इसके तुरंत बाद, अंजुना पुलिस ने मामले में हत्या का आरोप जोड़ा और सागवान और वासी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ