Sonam Raghuvanshi के सरेंडर के बाद मां और पिता ने दिया बयान, कहा- बेटी से नहीं हो पा रही बात

By रितिका कमठान | Jun 09, 2025

मध्यप्रदेश के इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा मामले में पुलिस को बड़ा अपडेट मिला है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी आ चुके है। इनमें से एक महिला भी है जिसका नाम सोनम रघुवंशी बताया गया है। ये महिला ही मृतक राजा की पत्नी है।

सोनम की मां संगीता का कहना है कि बेटी मिलने से राहत है मगर दर्द कम नहीं हुआ है। लड़का चला गया है। हम जानना चाहते हैं कि हत्या के पीछे क्या कारण था और कौन इसके पीछे था। हमें भी सही गलत की जानकारी चाहिए। ये पूरे मामले की जांच अच्छे से होनी चाहिए ताकि पता चले कि हत्यारा कौन है। हम सबका सामना करना होगा। दुख है मगर कुछ कर नहीं सकते।

गाजीपुर में मिली सोनम

सोनम रघुवंशी लापता हो गई थी जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आखिर में उसने सरेंडर किया। उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है। बता दें कि 11 मई को ही सोनम और राजा की शादी हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग गए थे। शुरुआत में दोनो परिवार से बात करते रहे मगर बाद में संपर्क टूट गया। 24 मई से दोनों के फोन बंद थे जिसके बाद परिवार को चिंता हुई। कई कोशिशों के बाद परिवार ने शिलॉंग पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस ने अन्य विभागों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया और पुलिस को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला था।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न