Sonam Wangchuk गिरफ्तार, लेह हिंसा के बाद NGO का लाइसेंस रद्द होने पर सरकार को दी थी वॉर्निंग

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2025

लेह में शांतिपूर्ण बंद के हिंसक हो जाने के कुछ दिनों बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया गया और केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर उकसाने के आरोप में उन पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख के जेन-जेड क्रांति से सबक सीखे भारत, अन्यथा.....!

यह गिरफ़्तारी वांगचुक के एनजीओ को एफसीआरए के तहत विदेशी धन प्राप्त करने से रोक दिए जाने के बाद हुई है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लेह में भीड़ को उकसाने के लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अपने भाषण में अरब स्प्रिंग और नेपाल के जेनरेशन ज़ेड विरोध प्रदर्शनों का ज़िक्र किया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ झड़प करते हुए कई वाहनों और सरकारी इमारतों में आग लगा दी। राजधानी लेह में बंद के दौरान हुए इस उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई और 70 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Volodymyr Zelenskyy का दावा, लीबिया में यूक्रेनी समुद्री Drone ने रूसी युद्धपोत डुबोया

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJPR, Arun Bharti ने किया ऐलान

Sheshnag Lake के पास भारी मशीनरी चलने पर विवाद, BRO ने दी पर्यावरणीय नियमों के पालन की सफाई

PMGKAY: देश में 13.2 फीसदी अपात्र परिवार ले रहे मुफ्त राशन, सरकारी सर्वेक्षण में खुलासा