Jantar Mantar पर नहीं मिली आंदोलन करने की अनुमति, Ladakh Bhawan में अनशन पर बैठे Sonam Wangchuk

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

नयी दिल्ली। लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने सहित विभिन्न मांगों की लेकर दिल्ली आए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने पर रविवार को लद्दाख भवन में ही अनशन पर बैठ गए। वह दिल्ली में लद्दाख भवन में ही ठहरे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । कुमारी शैलजा ने बताई हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की वजह, कहा- भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ थी

वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार सुबह जारी पोस्ट में कहा कि उन्हें जंतर-मंतर पर अनशन करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘एक और अस्वीकृति, एक और हताशा। अंततः आज सुबह हमें विरोध प्रदर्शन के लिए आधिकारिक रूप से तय स्थान के लिए यह अस्वीकृति पत्र मिला।’’ जलवायु कार्यकर्ता वांगचुक ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो एक महीने पहले लेह से शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Goa में सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है BJP, राहुल गांधी ने कहा- लोग इस विभाजनकारी एजेंडे को देख रहे हैं

मार्च का आयोजन ‘लेह एपेक्स बॉडी’ ने किया है, जो कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ मिलकर पिछले चार वर्ष से लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए आंदोलनरत है। ज्यादातर प्रदर्शनकारी शनिवार को लद्दाख लौट गए, जबकि शेष प्रदर्शनकारी वांगचुक के साथ अनशन में शामिल होने के लिए यहीं रुके हैं।

प्रमुख खबरें

Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही

Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी

NEET विवाद पर जंतर-मंतर से बड़ा ऐलान: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा गैर-समझौतावादी शर्त, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

NEET विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे