सोनभद्र के जमीन विवाद में चली गोलियां, नौ लोगों की मौत, सीएम ने लिया संज्ञान

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2019

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद में हुए संघर्ष में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है वहीं 19 घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी इजाफा हो सकता है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र की घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। योगी ने पुलिस महानिदेशक को स्वयं इस मामले पर नजर रखने का आदेश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया, ‘‘गोली चलने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए।’’ पुलिस ने बताया कि सपाही गांव प्रधान यज्ञ दत्त और उनके समर्थकों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की