मल्लिकार्जुन खड़गे से सोनिया और प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर थे। हालांकि, आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हरा दिया है। 24 साल में ऐसा पहला मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के आखिरी अध्यक्ष थे। 22 साल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: 'नेहरू-गांधी परिवार का विशेष स्थान हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा...', हार के बाद बोले शशि थरूर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सालों बाद चुनाव हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को भारी बहुमत से जीत मिली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं विश्वास करता हूं कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और आगे बढ़ेगी। सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला