सोनिया ने कोरोना के खिलाफ अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत वहां की जिला अधिकारी से शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय जनता की मदद के लिए वह उनकी सांसद निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि वो पूरी तरह सावधानी बरतें। सोनिया ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन से मेरी अपील है कि लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और साबुन इत्यादि वितरित किए जाएं। दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी बेसहारे को भूखा नहीं सोने दिया जाए।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘रायबरेली की जनता की प्रतिनिधि होने के नाते मुझसे जिस प्रकार का सहयोग चाहिए उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट काल में RBI का बूस्टर डोज, रेपो रेट में कटौती, जानें 10 बड़ी बातें

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल