सोनिया गांधी कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती : सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण रविवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि गांधी की स्थिति स्थिर है और वह अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में रहेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती

गांधी (75 वर्षीय) दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने को कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा