सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले बयान के लिये सोनिया गांधी माफी मांगे: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सांप्रदायिकता के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाये जाने पर पार्टी ने पलटवार करते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि समाज को जानबूझकर बांटने के लिये ‘‘घटिया और ओछी राजनीति’’ करने से कांग्रेस को बचते हुये कोरोना वायरस से लड़ने में केंद्र सरकार का साथ देना चाहिये। भाजपा ने गांधी से उस बयान के लिये भी देश से माफी मांगने की मांग की है जिसमें उन्होंने भाजपा पर ‘नफरत का वायरस’ फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस खुद के ‘‘निहित स्वार्थों’’ के लिए सरकार के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रही है जबकि लोग महामारी से लड़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर