खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका सोनिया गांधी का विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

अमेठी। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का विमान नयी दिल्ली में बेहद खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से रायबरेली के दौरे पर पहुंची मां-बेटी को बुधवार की रात यहीं गुजारनी होगी। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ पहली बार यहां मतदाताओं का धन्यवाद करने आयी थीं।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका भी मौजूद

फुर्सतगंज के थाना प्रभारी एस. के. राय ने बताया कि उनके निजी विमान को अमेठी-रायबरेली की सीमा पर स्थित फुर्सतगंज हवाईअड्डे से रात आठ बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन नयी दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब वह गुरुवार सुबह नौ बजे उड़ान भर सकेगा।

इसे भी पढ़ें: आखिर सोनिया गांधी भाजपा के लिए इतनी जरूरी क्यों हो गई हैं?

सोनिया और प्रियंका दोनों रायबरेली के भुयेमाउ अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। गौरतलब है कि मां-बेटी आज के दौरे में पड़ोसी अमेठी जिला नहीं गईं। इस सीट से आम चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम