सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, 23 जून को ED के सामने होना है पेश

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोविड -19 संक्रमण के बाद श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में 'फंगल संक्रमण' का पता चला था। जयराम रमेश ने सोनिया गांधी के डिस्चार्ज होने की जानकारी साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्होंने घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनसे 23 जून को पूछताछ की जानी है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ और राहुल से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ , कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नये सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। ईडी का मामला निचली अदालत के उस आदेश पर आधारित है जिसने आयकर विभाग को नेशनल हेराल्ड अखबार के मामलों की जांच करने और सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल का कर निर्धारण करने की अनुमति दी थी। यह आदेश 2013 में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक याचिका का परिणाम था। स्वामी की शिकायत में अखबार के अधिग्रहण में गांधी परिवार की ओर से धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की