Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में हुई सोनिया गांधी की एंट्री, जगदीश शेट्टार के पक्ष में करेंगी जनसभा

By अनन्या मिश्रा | May 06, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी की 6 मई का दिन राजनीतिक दलों के लिए काफी व्यस्त होने वाला है। जहां बीजेपी से पीएम मोदी समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं के रोड शो व जनसभाएं होनी हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज से कर्नाटक में एंट्री ले ली है। आज सोनिया गांधी राज्य के हुबली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। सोनिया गांधी के साथ इस जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। 

इसके अलावा कांग्रेस के राहुल गांधी भी आज राज्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी पिछले चार सालों में पहली बार चुनाव प्रचार करेंगी। बता दें कि आज सोनिया गांधी हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के पक्ष जनसभा करेंगी। भाजपा पार्टी से टिकट न मिलने के बाद नाराज शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं बीजेपी ने शेट्टार से सामने महेश टेंगिनकाई को हुबली-धारवाड़ सीट से मैदान में उतारा है

इसे भी पढ़ें: शिवकुमार के जगह-जगह हनुमान मंदिर बनाने वाले वादे पर स्मृति ईरानी का तंज, प्रियंका वाड्रा से पूछा है?

सोनिया गांधी की जनसभा

सोनिया गांधी की कर्नाटक राज्य में यही एकमात्र जनसभा है। 6 मई को सोनिया गांधी करीब साढ़े 12 बजे कर्नाटक पहुंचेंगी। फिर वह शाम 6 बजे जगदीश शेट्टार के पक्ष में हुबली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह वापस लौट जाएंगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनैतिक पार्टी ने चुनाव प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। कर्नाटक चुनाव में सत्ता की चाभी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

कांग्रेस पार्टी के इन दिग्गज नेताओं ने अब तक राज्य में 43 रैलियां, 13 रोड शो, महिलाओं और युवाओं के साथ 6 संवाद करने के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ 5 बैठकें की हैं। वहीं कल यानी की 7 मई को राहुल गांधी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बेंगलुरु के शिवाजी नगर में एक संयुक्त रैली करेंगे। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी 10 मई को मतदान होने हैं। वहीं 13 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे