विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी के शामिल होने की उम्मीद, बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होगी आयोजित

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार (10 जुलाई) को कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस महीने कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली संयुक्त विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। संयुक्त विपक्ष अपनी दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में करेगा। यह बैठक पहले 10 या 12 जुलाई को शिमला में होने वाली थी, हालांकि, शहर में खराब मौसम के कारण इसे एक नई तारीख और नए स्थल पर पुनर्निर्धारित किया गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray का नया वार, 'एक देश, एक पार्टी' की ओर देश को ले जा रही है BJP, Shivsena नाम और चुनाव चिह्न पर 31 को SC में सुनवाई

भाजपा पर निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बैठक में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और अन्य ने हिस्सा लिया था। डीके शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के लिए आवाज उठाना चाहते थे इसलिए उन्हें न्यायपालिका द्वारा अभूतपूर्व सजा दी गई है। यह भाजपा नेताओं की राजनीतिक साजिश है, वे (भाजपा) राहुल गांधी की ताकत और समर्थन को पचा नहीं सके। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की, जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चले थे...पार्टी के सभी सदस्य राहुल गांधी के साथ हैं और उनकी अयोग्यता के खिलाफ हैं। हम उनका समर्थन करने के लिए एक मौन विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं क्योंकि वह देश के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Aja Ekadashi 2026 Puja Rules: अजा एकादशी पर Tulsi से जुड़े 5 नियम दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी