जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, बोलीं- उनकी कमी खलेगी

By अंकित सिंह | Jul 08, 2022

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को देश के पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद हर तरफ शोक का माहैल है। शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस सब के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंनें कहा कि कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी।

इसे भी पढ़ें: Shinzo Abe shooting: कौन है गोली चलाने वाला हमलावर, क्यों मारी गोली, कैसे दिया घटना को अंजाम? जानें हर सवाल का जवाब

मेरे ‘प्रिय मित्रों’ में एक शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की। मोदी ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में कहा कि मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह एक शीर्ष वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक अद्भुत प्रशासक थे। उन्होंने जापान और विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रमुख खबरें

हूतियों ने पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ा, समुंदर में आग, बिछाई लाश!

Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

Carlo Lombardi ने FCRA Bill का किया समर्थन, बोले- Foreign Policy का जरिया भी हो सकते हैं NGOs

गोलान हाइट्स पर Colombia के फैसले से भड़के Oman और Kuwait, International Law के उल्लंघन का लगाया बड़ा आरोप