प्रशांत किशोर की एंट्री पर सोनिया गांधी ने लगाई मुहर, जल्द हो सकता है ऐलान, कांग्रेस में मिलेगा यह पद !

By अनुराग गुप्ता | Apr 20, 2022

नयी दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके की ग्रैंड ओल्ड पार्टी में एंट्री तय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पीके की एंट्री पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर काम करेंगे। कांग्रेस अध्यक्षा ने प्रशांत किशोर के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की और स्पष्ट कर दिया कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का तांता लगा रहा। 

पीके को बनाया जा सकता है महासचिव

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर को पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्षा वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद इसका ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस की रणनीति और गठबंधन पर काम करेंगे। इसके अलावा राज्य प्रभारियों के साथ उनका सीधा संवाद होगा। 

इसे भी पढ़ें: कुछ महीने पहले भी प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर उत्सुक थीं सोनिया: मोइली 

कांग्रेस का रिवाइवल प्लान

सोनिया गांधी के साथ पहली बैठक में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की योजना के बारे में इत्मीनान से समझाया। जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी को लोकसभा की 370 सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित करना है और बाकी की सीटों पर गठबंधन के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है। इसके अतिरिक्त आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई थी। जिसमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार