कांग्रेस को करना चाहिए आत्मचिंतन, देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है: भाजपा का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस को देश की राजनीति में औचित्य बनाए रखने के लिए ‘‘आत्मचिंतन’’ करना चाहिए, न कि देश के बारे में ‘‘चिंतन’’ करना चाहिए क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब कांग्रेस का राजस्थान में झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में तीन दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ शुरू हुआ। इस शिविर का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में ‘‘डर के माहौल’’ और ‘‘ध्रुवीकरण’’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि उनके ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब कुछ और नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करना एवं असल मुद्दों से ध्यान भटकाना है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मुंडका अग्निकांड: बिल्डिंग में 27 लोग जले जिंदा, 12 लोग झुलसे

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने, उनका उत्पीड़न करने और अक्सर उन्हें कुचलने से है जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और हमारे गणराज्य में बराबर के नागरिक हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब हमारे समाज की पुरानी विविधता का उपयोग हमें बांटने के लिए करना है। मतलब राजनीतिक विरोधियों को डराना धमकाना, उन्हें बदनाम करना और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें जेल में डालना है।’’ बलूनी ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह चिंतन करना चाहिए कि उसके शासन वाले राजस्थान में कानून व व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर क्यों है और क्यों दलितों व महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश प्रधानमंत्री के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है और प्रगति कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं