Women Quota Bill पर Sonia Gandhi का जोरदार भाषण, OBC, SC, ST महिलाओं के लिए विधेयक में आरक्षण की माँग की

By नीरज कुमार दुबे | Sep 20, 2023

संसद के नये भवन में पेश किये गये पहले विधेयक यानि नारीशक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से आग्रह किया है कि कानून बनने के साथ इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ का समर्थन किया और यह भी कहा कि जाति जनगणना करा कर इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

इसे भी पढ़ें: Kamal Haasan को पसंद आया मोदी सरकार का Women Reservation Bill, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘जाति जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जो कदम उठाना जरूरी है, उसे उठाना चाहिए।’’ सोनिया गांधी का कहना था कि इस विधेयक को लागू करने में देरी करना भारत की स्त्रियों के साथ घोर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा, ''मेरी मांग है कि इस विधेयक के रास्ते के रुकावटों को दूर करते हुए जल्दी से जल्दी से लागू किया जाए।’’

प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए