महिला का अपमान करने वाले दंभी नेता को पार्टी से बाहर करें सोनिया गांधी : इमरती देवी

By दिनेश शुक्ल | Oct 22, 2020

ग्वालियर। जिस प्रकार से डबरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से एक दलित महिला का अपमान किया, उसका बदला 3 नवंबर को मेरे क्षेत्र की जनता लेगी। इस उपचुनाव में पूरे मध्यप्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। पांच महीने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए दिए, वहीं पुत्र मोह में अंधे होकर कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा का विकास करते रहे। उन्होंने प्रदेश के लिए खजाना खाली दिखा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक महिला का अपमान करने वाले अहंकारी कमलनाथ को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। ये बातें पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी ने ‘हां...चुनाव है’ डिजिटल अभियान में बुधवार को ग्वालियर में संवाद करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कमलनाथ की हंसी विलेन की तरह थी

उन्होंने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी भी बेटी राजनीति में है। यदि महिलाओं के लिए कांग्रेस नेता ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो बेटियां राजनीति में कैसे आयेंगी। इसलिए उन्हें चाहिए कि कमलनाथ को पार्टी से बाहर करें और उन्हें वापस बंगाल भेज दें। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नए महाराज हैं, लेकिन उनके लिए जनता ही महाराज है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर पार्टी नेतृत्व को गमुराह कर रहे हैं और 10 नवंबर को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। डबरा के लोगों को भरोसा है कि इमरती देवी ही क्षेत्र का विकास करा सकती है, इसीलिए उन्होंने चार बार जिताकर विधायक बनाया और अब वे पांचवी बार भी मुझे जिताने जा रहे हैं। इसी विकास के लिए वे भाजपा में आई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डबरा के विकास के लिए 650 करोड़ दिए। सौ बिस्तरों का अस्पताल, निगनिया नहर, स्टेडियम और पिछोर में कॉलेज सहित वो सब कुछ मिल रहा है, जिसका इंतजार कई वर्षों से यहां की जनता कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ