सोनिया गांधी की 5 साल में 21% बढ़ गई संपत्ति, ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर होने का किया गया था दावा

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2021

कांग्रेस के भीतर काफी समय से नेतृत्व परिवर्तन की मांग होती रही है लेकिन पार्टी इस चुनाव को टालती रही है। फिलहाल 2024 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर होता नहीं दिख रहा है। हालांकि पार्टी में बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं को संगठन के भीतर अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। लेकिन हालिया घटनाक्रम देखें तो सोनिया के मुकाबले राहुल और प्रियंका काफी एक्टिव मोड में हैं। लेकिन संपत्ति के इजाफे के मामले में खासी बढ़ोत्तरी होती देखी गई है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की कुल संपत्ति पांच साल में 21 फीसदी बढ़ी है। रायबरेली से पांच बार सांसद रहीं सोनिया की संपत्ति साल 2019 में 11.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी संपत्ति 9.28 करोड़ रुपये थी। सोनिया गांधी के बीते चार लोकसभा चुनावों के इनकम एफिडेविट पर नजर दौड़ाएं तो बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति में सिर्फ 12 गुना का इजाफा हुआ है। 2004 के चुनावों में उन्होंने अपनी संपत्ति 85,68,694 रुपए बताई थी। वहीं अगले पांच साल के 2009 में उनकी संपत्ति में मामूली बढ़त देखने को मिली और 1,37,94,768 रुपए हो गई। यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान सोनिया की प्रोपर्टी में करीब 8 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला।  2014 के चुनाव में दिए इनकम एफिडेविट में सोनिया गांधी की संपत्ति 9,28,95,288 रुपए थी। 2014 से 2019 के बीच सोनिया की प्रोपर्टी में 2.53 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2019 के चुनावों में दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के पास 11,82,63,916 रुपए की दौलत थी। 

प्रमुख खबरें

Tata Trusts की अहम Board Meeting फिर टली, Tata Sons की लिस्टिंग पर सस्पेंस बरकरार

French Open से पहले Prize Money पर बवाल, Jannik Sinner बोले- ये सम्मान की लड़ाई है

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया