नेशनल हेराल्ड केस में ED के सवालों का जवाब देंगी सोनिया गांधी, विरोध में कांग्रेस निकालेगी सत्याग्रह मार्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा। इस मौके पर सोनिया के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए उनकी पार्टी देश भर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार रात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की और कल के लिये रणनीति पर चर्चा की। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘खड़गे के निवास पर बैठक हुई।

इसे भी पढ़ें: स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे: भारत

24 अकबर रोड पर अवरोधक लगाया गया था। ईडी ने सोनिया गांधी (75) को 23 जून के लिए दूसरा समन जारी किया था, लेकिन वह उस तारीख पर पेश नहीं हो सकीं, क्योंकि कोविड​​-19 और फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष को पहले भी आठ जून को पेशी के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें 23 जून के लिए समन जारी किया गया था। ईडी ने सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिनों तक कई सत्र में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है।

सोनिया, राहुल से पूछताछ की कार्रवाई पिछले साल के अंत में ईडी द्वारा धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद शुरू की गई। इससे पहले, एक निचली अदालत ने 2013 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर यंग इंडियन के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे