UP Election 2022 । रायबरेली में भी प्रचार नहीं करेंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नाम

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में पूरी ताकत झोंक रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने की कोशिश में है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण को बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में है। कांग्रेस की ओर से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खुद प्रियंका गांधी कई इलाकों में रोड शो कर चुकी हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी आ गई है। लेकिन इस सूची से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम गायब है। चौथे चरण में ही कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में चुनाव होने हैं और यहीं से सोनिया गांधी सांसद में हैं। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होने हैं। इस चरण में 60 सीटों पर मतदान होंगे। कांग्रेस ने इसके लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हालांकि इसमें सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं है। हालांकि अब तक के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम हुआ करता था। लेकिन इस बार उन दोनों का नाम शामिल नहीं है। आश्चर्य इस बात को लेकर भी है कि रायबरेली से सांसद होने के बावजूद भी सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से फिलहाल प्रचार को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- नकली समाजवादियों में ठहरा हुआ था विकास का पानी, वो सिर्फ अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजादस, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इसके अलावा सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्धकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन, जफर अली नकवी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!