मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया, मनमोहन और राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2019

नयी दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को आमंत्रित किया और उन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें: वह बेशकीमती हीरा जिसने मोदी के लिए किया संकट मोचक का काम

सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने उनकी पेशकश को ठुकरा दिया और पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन के लिए उन्हें अधिकृत किया। इस बैठक के बाद से राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से मिलना बंद कर दिया है और वह इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार